Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीएम ने स्मृति शेष रामदास सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सीएम ने स्मृति शेष रामदास सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग पहुंचे जमशेदपुर
  • घोड़ाबांधा में स्मृति शेष रामदास सोरेन के “संस्कार भोज” में हुए सम्मिलित
  • शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर जतायी गहरी संवेदना

Jamshedpur News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग शुक्रवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रहे स्मृति शेष-स्व. रामदास सोरेन के “संस्कार भोज” में सम्मिलित होने घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत मंत्री स्व. रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिल कर अपनी गहरी संवेदना जतायी। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने स्मृति शेष-स्व. रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन एवं उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

IMG 20250830 WA0001


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यहां मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग स्मृति शेष-मंत्री रामदास सोरेन जी के आवास पर पहुंचे हैं। आदरणीय गुरुजी के निधन के महज कुछ दिनों के बाद ही रामदास सोरेन जी का भी आकस्मिक निधन हुआ। इन दोनों विभूतियों का परलोक गमन अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से स्मृति शेष-स्व. रामदास सोरेन जी के चाहनेवाले एवं उनके सगे-सम्बन्धी यहां पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हमारी ओर से भी स्मृति शेष-स्व. रामदास सोरेन जी को शत शत नमन ! विनम्र श्रद्धांजलि।

Share this:

Latest Updates