Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ANDHRA PRADESH : कुरनूल शहर में हनुमान जयंती पर निकले जुलूस पर पथराव से तनाव, 6 लोग जख्मी, फिर…

ANDHRA PRADESH : कुरनूल शहर में हनुमान जयंती पर निकले जुलूस पर पथराव से तनाव, 6 लोग जख्मी, फिर…

देश की राजधानी दिल्ली के समान ही आंध्र प्रदेश के कुरनूल शहर के होलागुंडा इलाके में भी 16 April की रात को हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच पथराव शुरू हो गया। इससे सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पथराव में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। परेशानी तब शुरू हुई, जब शाम को एक मस्जिद के सामने से जुलूस निकल रहा था। चूंकि यह मस्जिद में ‘इफ्तार’ और ‘नमाज’ का समय था, इसलिए नमाजियों ने जुलूस के दौरान तेज संगीत बजने पर आपत्ति जताई।

दोनों तरफ से नारेबाजी के बाद तनाव

 दोनों पक्षों में कहा-सुनी के बाद दोनों गुटों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। कुरनूल के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया और यह सुनिश्चित किया कि जुलूस मस्जिद से आगे बढ़े।

Share this:

Latest Updates