Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

VICTORY SEEN : झारखंड ने कोरोना को दी मात, सिर्फ रांची में 5 एक्टिव केस, अन्य सभी जिले संक्रमण से पूरी तरह मुक्त

VICTORY SEEN : झारखंड ने कोरोना को दी मात, सिर्फ रांची में 5 एक्टिव केस, अन्य सभी जिले संक्रमण से पूरी तरह मुक्त

Coronavirus (कोरोना वायरस) ने भारत के कुछ राज्यों में फिर से अपना असर बढ़ाना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़नी शुरू हो गई है, यह चिंताजनक है। इस बीच झारखंड से अत्यंत राहत देने वाली खबर आई है। इस राज्य ने कोरोना को एक प्रकार से मात दे दी है।  अब यहां सिर्फ रांची में 5 एक्टिव केस बच गए हैं। इसके अन्य सभी जिले कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। रांची में कोरोना के 5 मरीज बीते चार दिनों में मिले हैं, जो होम आइसोलेशन में हैं। यानी अगले तीन दिनों में यदि रांची में एक भी मरीज नहीं मिले तो रांची भी कोरोना मुक्त हो जाएगी।

जांच की संख्या कम, कारण यह भी संभव

राज्य में जांच की संख्या बहुत कम हो गई है। यह भी एक कारण हो सकता है कि वास्तव में मरीजों की संख्या बिना जांच के कैसे मिले। जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल पूरे राज्य में मात्र 4111 सैंपल की जांच की गई, जिसमें एक भी पॉजिटिव मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। गुमला में एक भी सैंपल की जांच नहीं हुई।  सिमडेगा व लोहरदगा में महज 5-5 सैंपल की जांच हुई। बोकारो में सर्वाधिक 714, देवघर में 445, पलामू में 439 जबकि, रांची में महज 159 सैंपल की जांच हुई। राज्य के 11 जिलों में सैंपल जांच की संख्या 100 से कम थी।

आरटीपीसीआर व ट्रूनैट जांच बंद  

ज्यादातर जिलों में न तो आरटीपीसीआर से जांच हो रही है, न ही ट्रूनैट जांच। 15 अप्रैल को महज छह जिलों में आरटीपीसीआर से 363 जांच हुई। रांची में 159, साहिेबगंज में 75, हजारीबाग में 55, पूर्वी सिंहभूम में 37 व बोकारो में 34 सैंपल की जांच हुई। रांची में शुक्रवार को ट्रूनैट या रैपिड एंटीजेन से एक भी जांच नहीं हुई।

Share this:

Latest Updates