Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज, शामिल होंगे मल्ल्किार्जुन खड़गे

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज, शामिल होंगे मल्ल्किार्जुन खड़गे

Ranchi news : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में अयोजित संविधान बचाओ रैली का आयोजन छह मई मंगलवार को होगा। रैली धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में होगी। रैली को लेकर पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। रैली में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई वरीय नेता शामिल होंगे। इसके अलावा रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी बेनुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरीय नेता शामिल होंगे।

पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को बताया कि रैली में शामिल होने के लिए पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और झारखंड प्रभारी के राजू , गुरदीप सिंह सप्पल सोमवार को रांची पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि रैली में राज्य के सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता और काफी संख्या में आम लोग शामिल होंगे। सिन्हा ने बताया कि रैली के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के सभी नेता होटल बीएनआर चाणक्य में सभी जिलों के अध्यक्ष और जिला प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सभी नेता प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

Share this:

Latest Updates