Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

साजिश या संयोग : टिकटाक फेम सोनाली फोगाट से पहले ‘बिग बॉस’ के इन कंटेस्टेंट की हो चुकी है मौत

साजिश या संयोग : टिकटाक फेम सोनाली फोगाट से पहले ‘बिग बॉस’ के इन कंटेस्टेंट की हो चुकी है मौत

बिग बॉस (Big Boss) और टिक टॉक (tik tok) फेम सोनाली फोगाट की मौत के बाद यह सवाल उठने लगा है कि आखिर बिग बॉस के प्रतिभागियों की एक-एक करके मौत क्यों हो रही है। यह साजिश है या महज संजोग। अब तक बिग बॉस के कई प्रतिभागियों की मौत हो चुकी है। अभी एक दिन पहले ही बिग बॉस -14 की प्रतिभागी रही सोनाली फोगाट की मौत हुई है। रिऐलिटी शो ‘बिग बॉस’ भारत के उस कॉन्ट्रोवर्शल शो का नाम है, जिसने अपने हर कंटेस्टेंट्स को बराबर मौका दिया, जिससे कि वे अपने आप को दुनिया के सामने कुछ अलग साबित कर सकें। 

कुछ की मौत हार्ट अटैक से तो कुछ ने आत्महत्या की

आपको बता दें कि बिग बॉस ने ऐसे कई आम लोगों को भी  फेमस किया, जिन्हें पहले बहुत कम लोग ही जानते थे। इस लोकप्रिय शो में फिल्म, टीवी से लेकर खेल क्षेत्र से जुड़े सिलेब्रिटीज के साथ- साथ साधारण लोगों को भी मौका दिया गया है। इन्हीं कंटेस्टेंट्स में से कुछ ऐसे नाम हैं जो अब हमारे बीच नहीं हैं। बिग बॉस के प्रतिभागियों की मौत पर गौर करें तो कुछ कंटेस्टेंट्स का निधन हार्ट अटैक से हुआ है तो किसी ने आत्महत्या की है।

सोनाली फोगाट : सोनाली फोगाट के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। गत सोमवार रात ही उन्हें हार्ट अटैक आया और मंगलवार सुबह उनके निधन की खबर आई। सोनाली 42 साल की थीं।

सिद्धार्थ शुक्ला : सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस का जाना पहचाना नाम था। उन्होंने बिग बॉस- 13 का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने इसी शो में अपने लिए फैन्स की फौज तैयार कर ली थी। इस शो से वह काफी लोकप्रिय हुए थे। वह पिछले साल 2 सितंबर 2021 को दुनिया छोड़कर चले गए। 

प्रत्युषा बनर्जी : ‘बिग बॉस 7’ में नजर आईं प्रत्युषा बनर्जी ‘बालिका वधू’ में अपने अभिनय के कारण सुर्खियों में आई थीं। प्रत्यूषा बनर्जी ने महज 25 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दिया था। बताया जाता है कि प्रत्युषा ने अपना जीवन खुद ही समाप्त कर लिया था। उन्होंने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्यूषा की मौत के बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

स्वामी ओम : गत वर्ष 3 फरवरी 2021 को बिग बॉस के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम की मौत हुई थी। हालांकि स्वामी ओम लंबे समय से बीमार थे। उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि, हॉस्पिटल से उन्हें घर लाया गया, लेकिन इसके बाद उनकी मौत की खबर सामने आई।

जयश्री रमैय्या : बिग बॉस फेम जयश्री रमैय्या की मौत की खबर ने भी सब को हिला कर रख दिया था। जयश्री ने ‘बिग बॉस कन्नड़ 3’ में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बताया जाता है कि जयश्री रमैय्या ने भी आत्महत्या कर ली। उन्होंने डिप्रेशन की वजह से यह कदम उठाया था।

Share this:

Latest Updates