Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…जब खूंखार मगरमच्छ के बाड़े में घुस गया यह शख्स, इसके बाद जो हुआ…

…जब खूंखार मगरमच्छ के बाड़े में घुस गया यह शख्स, इसके बाद जो हुआ…

Crocodile and a person : अगर जमीन पर सांप (Snake) दिख जाए या सड़क अथवा किसी आवासीय इलाके में जंगल से निकलकर अचानक बाघ या शेर आ जाए तो भय का माहौल बनना स्वाभाविक है। अगर पानी में अचानक मगरमच्छ दिख जाए तो भयभीत होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर किसी खूंखार मगरमच्छ (Dangerous  Crocodile) बाड़े में कोई एक शख्स घुस जाए तो इसका अंजाम (Result) क्या हो सकता है, यह सुनकर भी भय (Fear) लगता है। आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर मगरमच्छ का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में मगमच्छ एक शख्स का पीछा (Follow) करते हुए नजर आ रहा है।

क्यूबा के जू का बताया जा रहा है यह वीडियो

इंटरनेट पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा यह वीडियो क्यूबा (Cuba) के एक जू (zoo) का बताया जा रहा है, जहां बाड़े के अंदर एक मगमच्छ एक शख्स का पीछा करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स क्यूबा के एक जू में खतरनाक मगरमच्छ के बाड़े के अंदर घुस जाता है, जिसके बाद इस एक विशालकाय मगरमच्छ शख्स के पीछे तेजी से दौड़ता नजर आता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखने वाले मगरमच्छ का नाम चेनसॉ बताया जा रहा है।

फेसबुक पर शेयर किया गया है यह वीडियो

संयुक्त राज्य अमेरिका (America) में एक थीम पार्क और वन्यजीव संरक्षण द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘चेनसॉ इन एक्शन। हमारा अद्भुत क्यूबा मगरमच्छ।’ इस वीडियो को अब तक 13 लाख व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 7,500 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

Share this:

Latest Updates