Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CORONA UPDATE : India में 24 घंटे में 1054 नए केस, 29 मरीजों की मौत, सिर्फ 11,132 एक्टिव केस

CORONA UPDATE  :  India में 24 घंटे में 1054 नए केस,  29 मरीजों की मौत, सिर्फ 11,132  एक्टिव केस

India में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह समाप्ति की ओर है। इससे पता चल रहा है कि अब कोरोना की तीसरी लहर से देश लगभग मुक्त हो चुका है। कल की अपेक्षा आज 96 कम नए मामले सामने आए हैं। हां, यह चिंताजनक बात जरूर है कि कोरोना के नए वेरिएंट XE के 2 मरीज भारत में पाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार 10 अप्रैल से 18 साल की ऊपर के सभी लोग बूस्टर डोज ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी प्राइवेट सेंटर पर ही बूस्टर डोज मिलेगा। इधर, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूरे देश में 12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन लगना 16 मार्च से जारी है। इसके साथ ही 60 साल और इसके ऊपर के सभी बुजुर्गों को बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अभी 12 साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन देने की कोई योजना नहीं है। शायद उन्हें टीका लगाने की जरूरत न पड़े।

1284 कोरोना मरीज रिकवर

गौरतलब है कि जनवरी में लगभग 4 दिनों तक संक्रमण दर में कमी के बाद 26 जनवरी से फिर तेजी शुरू हो गई थी। 2 दिनों की वृद्धि के बाद 28 जनवरी से थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव के साथ संक्रमण की स्पीड में कमी जारी है। अब नया संक्रमण बहुत कम हो रहा है। मृतकों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली और कुछ अन्य जगहों पर कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने के बाद केंद्र ने सतर्कता के लिए राज्यों को लिखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 10 April को सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में मात्र 1054 नए मरीज मिले। 29 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 1294 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं। daily positivity rate o.25% है। रिकवरी रेट 98.76% है। अब देश में एक्टिव केसेस 11,132 रह गए हैं। अब तक कोरोना से देश में 5,21,685 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन के 1,85,70,71,665 Dose लोगों को दिए जा चुके हैं।

रांची में आज दोपहर 2:00 बजे से निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा

लगभग 2 महीने से भी ज्यादा समय से झारखंड लगातार कोरोना संक्रमण से उबर रहा है। अब रोजाना न के बराबर नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। पूरे राज्य में कुछ दर्जन एक्टिव केस बच गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा रांची के ही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले रांची में फिर कोरोना के नए मामले अचानक बढ़ गए थे, लेकिन 15 मार्च के बाद नए मरीजों की संख्या में अब वृद्धि नहीं हो रही है। कम समय में नए संक्रमित लोग रिकवर हो रहे हैं। गौरतलब है कि 1 मार्च को ही राजधानी रांची स्थित RIMS कोरोना मरीजों से बिल्कुल मुक्त हो चुका है। कोरोना वार्ड को खत्म कर दिया गया है। झारखंड में मृत्यु दर शून्य हो चुकी है। अधिकतर जिलों में अब एक्टिव केस की संख्या 0 हो चुकी है। एक तरह से राज्य को पूरी तरह खोल दिया गया है। 4 अप्रैल को सरहुल जुलूस पुलिस प्रशासन की निगरानी में सफलतापूर्वक निकाला गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इसमें भाग लिया था। 10 अप्रैल को रामनवमी की शोभायात्रा दोपहर 2:00 बजे से निकलेगी। इसकी तैयारी हर स्तर पर कर ली गई है। झारखंड में स्कूलों और कालेजों में पढ़ाई अब फुल फ्लेज के साथ शुरू हो चुकी है।

Share this:

Latest Updates