Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RESPONSIBILITY : अमरिंदर सिंह बराड़ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और भारत भूषण आशू बने कार्यकारी अध्यक्ष

RESPONSIBILITY : अमरिंदर सिंह बराड़ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और भारत भूषण आशू बने कार्यकारी अध्यक्ष

कांग्रेस ने पंजाब में अपना प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। कांग्रेस ने पार्टी नेता अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वारिंग) को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। शनिवार को कांग्रेस पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में जारी पत्र में यह जानकारी दी गई। पंजाब चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद खाली था। इसके अलावा कांग्रेस ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर भारत भूषण आशू को नियुक्त किया है। साथ ही प्रताप सिंह बाजवा को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया है, जबकि डॉ. राज कुमार को डिप्टी सीएलपी नेता बनाया गया है।

पार्टी विचारधारा को आगे बढ़ाने का वादा : बराड़

पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर अमरिंदर सिंह बराड़ ने ट्वीट कर कहा है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभारी हूं। मैं पार्टी को मजबूत करने और उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता और नेता के साथ काम करने का वादा करता हूं।”

Share this:

Latest Updates