Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CORONA UPDATE : 24 घंटे में India में कोरोना के 3 हजार से भी कम केस, 97 मरीजों की मौत, सिर्फ 33,917 एक्टिव केस…

CORONA UPDATE  :  24 घंटे में India में कोरोना के  3 हजार  से  भी कम  केस,  97  मरीजों की मौत, सिर्फ 33,917  एक्टिव केस…

India में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह समाप्ति की ओर है। इससे पता चल रहा है कि अब कोरोना की तीसरी लहर से देश मुक्त हो रहा है। हालांकि कल की अपेक्षा आज 65 अधिक मामले सामने आए हैं।

4722 कोरोना मरीज रिकवर

गौरतलब है कि जनवरी में लगभग 4 दिनों तक संक्रमण दर में कमी के बाद 26 जनवरी से फिर तेजी शुरू हो गई थी। 2 दिनों की वृद्धि के बाद 28 जनवरी से लगातार संक्रमण की स्पीड में कमी दिख रही है। यह कमी कुछ उतार-चढ़ाव के साथ 15 मार्च को भी जारी रही। फिर भी देश के कुछ राज्यों में कुछ न कुछ केस मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 15 मार्च को सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में मात्र 2568 नए मरीज मिले। 97 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 4722 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं। daily positivity rate o.37 % है। रिकवरी रेट 98.75 % अब देश में एक्टिव केसेस 33,917 रह गए हैं। अब तक कोरोना से देश में 5,15,974 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन के 1,79,91,57,486 Dose लोगों को दिए जा चुके हैं।

झारखंड में रांची में फिर बढ़े थे नए केस, अब नियंत्रित

लगभग 1 महीने से भी ज्यादा समय से झारखंड लगातार कोरोना संक्रमण से उबर रहा है। अब रोजाना न के बराबर संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि रांची में फिर कोरोना के नए मामले बढ़ गए हैं। 2 दिनों में ही यह संख्या एक से बढ़कर 75 हो गई है। यहां पहले 44 मरीज थे जो बढ़कर अब 128 हो गए हैं। 7 मार्च को सिर्फ 17 मरीज मिले थे और 8 मार्च को यह संख्या 75 पहुंच गई। 6 मार्च को रांची में केवल 44 मरीज थे, लेकिन 8 मार्च तक इनकी संख्या 128 हो गई। इसके बाद नए मरीजों की संख्या में अब तक कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। कम समय में नए संक्रमित लोग रिकवर हो रहे हैं। बता दें कि 1 मार्च को ही राजधानी रांची स्थित RIMS कोरोना मरीजों से बिल्कुल मुक्त हो गया। कोरोना वार्ड को खत्म कर दिया गया। झारखंड में मृत्यु दर शून्य हो चुकी है। अब कुछ सौ ही कोरोना के एक्टिव केस राज्य भर में रह गए हैं। कई जिलों में अब एक्टिव केस की संख्या 0 हो चुकी है। एक तरह से राज्य को पूरी तरह खोल दिया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जारी रखना है। 7 मार्च से सभी जिलों में सभी स्तर के स्कूल खुल चुके हैं। बच्चों की परीक्षा ऑनलाइन हो रही है। बहुत स्कूलों की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। झारखंड में कोरोना से रिकवरी रेट 99.99% है, जबकि रांची में यह 99. 98% है। अब तक कोरोना से झारखंड में 5009 मरीजों की मौत हुई है।

Share this:

Latest Updates