Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CORONA UPDATE : 24 घंटे में India में कोरोना के सिर्फ 1270 नए केस, 31 मरीजों की मौत, अब सिर्फ 15,859 एक्टिव

CORONA UPDATE  :  24 घंटे में India में कोरोना के सिर्फ 1270 नए केस, 31 मरीजों की मौत, अब सिर्फ 15,859 एक्टिव

India में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह समाप्ति की ओर है। इससे पता चल रहा है कि अब कोरोना की तीसरी लहर से देश मुक्त हो रहा है। कल की अपेक्षा आज 151 कम मामले सामने आए हैं। इधर, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूरे देश में 12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन लगना 16 मार्च से जारी है। इसके साथ ही 60 साल और इसके ऊपर के सभी बुजुर्गों को बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है। झारखंड की राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में 28 मार्च को निर्धारित केंद्रों पर बच्चों और बुजुर्गों को वैक्सीन दी जा रही है। रांची के डीसी छवि रंजन के अनुसार, स्कूलों में जल्द ही वैक्सीन केंद्र बनाने की व्यवस्था कर दी जाएगी। स्कूलों में भी बच्चों को वैक्सीन दी जाने लगेगी। ग्रामीण इलाके में हर प्रखंड में बच्चों और बुजुर्गों को वैक्सीन दी जा रही है। बच्चों को वैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद 26वें दिन से दूसरा डोज दिया जाएगा।

1567 कोरोना मरीज रिकवर

गौरतलब है कि जनवरी में लगभग 4 दिनों तक संक्रमण दर में कमी के बाद 26 जनवरी से फिर तेजी शुरू हो गई थी। 2 दिनों की वृद्धि के बाद 28 जनवरी से लगातार संक्रमण की स्पीड में कमी दिख रही है। यह कमी 28 मार्च को भी जारी रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 28 मार्च को सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में मात्र 1270 नए मरीज मिले। 31 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 1567 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं। daily positivity rate o.04% है। रिकवरी रेट 98.76% अब देश में एक्टिव केसेस 15,859 रह गए हैं। अब तक कोरोना से देश में 5,21,035 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन के 1,83, 26,35,673 Dose लोगों को दिए जा चुके हैं।

झारखंड में बहुत कम एक्टिव केस

लगभग 2 महीने से भी ज्यादा समय से झारखंड लगातार कोरोना संक्रमण से उबर रहा है। अब रोजाना न के बराबर संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। पूरे राज्य में 100 से भी कम एक्टिव केस बच गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा रांची के ही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले रांची में फिर कोरोना के नए मामले अचानक बढ़ गए थे, लेकिन 15 मार्च के बाद नए मरीजों की संख्या में अब वृद्धि नहीं हो रही है। कम समय में नए संक्रमित लोग रिकवर हो रहे हैं। बता दें कि 1 मार्च को ही राजधानी रांची स्थित RIMS कोरोना मरीजों से बिल्कुल मुक्त हो चुका है। कोरोना वार्ड को खत्म कर दिया गया है। झारखंड में मृत्यु दर शून्य हो चुकी है। अधिकतर जिलों में अब एक्टिव केस की संख्या 0 हो चुकी है। एक तरह से राज्य को पूरी तरह खोल दिया गया है। हालांकि अभी तक राम नवमी जुलूस और सरहुल जुलूस को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जारी रखना है। 7 मार्च से सभी जिलों में सभी स्तर के स्कूल खुल चुके हैं। स्कूलों की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। अब नए सत्र की पढ़ाई भी कई स्कूलों में शुरू हो चुकी है।

Share this:

Latest Updates