Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP : पिटाई के कारण भाजपा समर्थक मुस्लिम युवक ने तोड़ा दम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया जांच का आदेश

UP : पिटाई के कारण भाजपा समर्थक मुस्लिम युवक ने तोड़ा दम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया जांच का आदेश

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) के कुशीनगर जिले के रामकोला में भाजपा समर्थक 30 साल के युवक बाबर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

गौरतलब है कि भाजपा के पक्ष में वोट देने और जीत पर खुशी मनाने पर पिटाई में घायल युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 26 March की शाम उसका शव घर लाया गया। 27 March को सुबह परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव को घर के दरवाजे पर रखकर हंगामा किया। यह जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक और एसडीएम उसके घर पहुंचे।
दोनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को राजी किया। इसके बाद परिजनों ने शव का सुपुर्द ए खाक किया। उल्लेखनीय है कि रामकोला थानाक्षेत्र के गांव कठघरही निवासी 30 वर्षीय बाबर को भाजपा के पक्ष में वोट देने और क्षेत्रीय विधायक पीएन पठाक की जीत पर गांव में मिठाई बांटने और पटाखे फोड़ने पर उसके पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Share this:

Latest Updates