Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CORONA UPDATE : 24 घंटे में India में कोरोना के मात्र 1549 नए केस, 31 मरीजों की मौत, अब सिर्फ 25,106 एक्टिव केस…

CORONA UPDATE  :  24 घंटे में India में कोरोना के मात्र 1549 नए केस, 31 मरीजों की मौत, अब सिर्फ 25,106 एक्टिव केस…

India में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह समाप्ति की ओर है। इससे पता चल रहा है कि अब कोरोना की तीसरी लहर से देश मुक्त हो रहा है। कल की अपेक्षा आज 227 कम मामले सामने आए हैं। इधर, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूरे देश में 12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन लगना 16 मार्च से जारी है। इसके साथ ही 60 साल और इसके ऊपर के सभी बुजुर्गों को बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है। झारखंड की राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में 21 मार्च को निर्धारित केंद्रों पर बच्चों और बुजुर्गों को वैक्सीन दी जा रही है। रांची के डीसी छवि रंजन के अनुसार, स्कूलों में जल्द ही वैक्सीन केंद्र बनाने की व्यवस्था कर दी जाएगी। ग्रामीण इलाके में हर प्रखंड में बच्चों और बुजुर्गों को वैक्सीन दी जा रही है। बच्चों को वैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद 26वें दिन से दूसरा डोज दिया जाएगा।

1134 कोरोना मरीज रिकवर

गौरतलब है कि जनवरी में लगभग 4 दिनों तक संक्रमण दर में कमी के बाद 26 जनवरी से फिर तेजी शुरू हो गई थी। 2 दिनों की वृद्धि के बाद 28 जनवरी से लगातार संक्रमण की स्पीड में कमी दिख रही है। यह कमी 21 मार्च को भी जारी रही। फिर भी देश के कुछ राज्यों में कुछ न कुछ केस मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 21 मार्च को सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में मात्र 1548 नए मरीज मिले। 31 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 1134 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं। daily positivity rate o.65% है। रिकवरी रेट 98.89% अब देश में एक्टिव केसेस 25,106 रह गए हैं। अब तक कोरोना से देश में 5,16,510 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन के 1,81,24,97,303 Dose लोगों को दिए जा चुके हैं।

झारखंड में सिर्फ 148 एक्टिव केस

लगभग 2 महीने से भी ज्यादा समय से झारखंड लगातार कोरोना संक्रमण से उबर रहा है। अब रोजाना न के बराबर संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। पूरे राज्य में 148 एक्टिव के बच गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 84 रांची में ही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले रांची में फिर कोरोना के नए मामले अचानक बढ़ गए थे, लेकिन 15 मार्च के बाद नए मरीजों की संख्या में अब खास वृद्धि नहीं हो रही है। कम समय में नए संक्रमित लोग रिकवर हो रहे हैं। बता दें कि 1 मार्च को ही राजधानी रांची स्थित RIMS कोरोना मरीजों से बिल्कुल मुक्त हो गया। कोरोना वार्ड को खत्म कर दिया गया। झारखंड में मृत्यु दर शून्य हो चुकी है। अब कुछ ही कोरोना के एक्टिव केस राज्य भर में रह गए हैं। कई जिलों में अब एक्टिव केस की संख्या 0 हो चुकी है। एक तरह से राज्य को पूरी तरह खोल दिया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जारी रखना है। 7 मार्च से सभी जिलों में सभी स्तर के स्कूल खुल चुके हैं। स्कूलों की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। अब नए सत्र की पढ़ाई शुरू होने वाली है। झारखंड में कोरोना से रिकवरी रेट 99.99% है, जबकि रांची में यह 99. 98% है। अब तक कोरोना से झारखंड में 5315 मरीजों की मौत हुई है।

Share this:

Latest Updates