Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

NEW DELHI : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की पहल पर अब दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों के तीमारदारों को मिलेगा निशुल्क भोज

NEW DELHI : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की पहल पर अब दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों के तीमारदारों को मिलेगा निशुल्क भोज

अब दिल्ली के छह अस्पतालों में मरीजों के तीमारदारों को निशुल्क भोजन मिलेगा। यह पहल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को अपने आधिकारिक निवास से ”प्रसादम रथों” को हरी झंडी दिखाकर रवाना की। प्रसादम रथों में भोजन को पकाने और गर्म करने की सुविधा है। यह प्रसादम रथ अब श्री दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल सहित छह अस्पतालों में मरीजों के तीमारदारों को गर्म, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाएंगे।

प्रसादम रथ स्वयं बिरला ने उपलब्ध कराए हैं

आओ साथ चलें संस्था द्वारा अब तक चार अस्पतालों में प्रतिदिन 1000 मरीजों के तीमारदारों को पैकेट के माध्यम से भोजन उपलब्ध करवाया जाता था, लेकिन अब लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर योजना का विस्तार करते हुए प्रसादम रथ तैयार किए गए हैं। इस सुविधा का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार सुबह 9.30 बजे अपने दिल्ली स्थित निवास पर किया। इस सेवा का विस्तार जल्द दिल्ली के दूसरे अस्पतालों में भी किया जाएगा।

Share this:

Latest Updates