Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पवित्र पेड़ संग नग्न फोटो शूट क्लिक करने वाले रूसी कपल को मिलेगी यह सजा…

पवित्र पेड़ संग नग्न फोटो शूट क्लिक करने वाले रूसी कपल को मिलेगी यह सजा…

Russia ( रूस) की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अलीना फजलीवा और उनके पति इंडोनेशिया में एक पवित्र पेड़ के साथ नग्न अवस्था में तस्वीर खिंचवाने के बाद काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इस मामले में उन पर कार्रवाई होने जा रही है। AFT के अनुसार, इंडोनेशियाई हॉलिडे आइलैंड के अधिकारियों ने कहा कि रूसी कपल ने स्थानीय संस्कृति का उल्लंघन करते हुए एक पवित्र पेड़ पर नग्न फोटो शूट कराया। इसलिए अब उन्हें बाली से निर्वासित किया जाएगा।

अलीना फजलीवा, जिनके इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने तबानन जिले के एक मंदिर में 700 साल पुराने बरगद के पेड़ पर नग्न तस्वीरें खिंचवाईं।  ये तस्वीर उनके पति एंड्री फाज़लीव ने क्लिक की थी। इसके बाद उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, बस तभी से ये मामला हर जगह वायरल हो गया, जिससे बालिनी समुदाय नाराज हो गया। बाली हिंदू संस्कृति में पहाड़ों, पेड़ों और अन्य प्राकृतिक विशेषताओं को पवित्र माना जाता है, क्योंकि उन्हें देवताओं का घर माना जाता है।

Share this:

Latest Updates