Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

GANGS OF WASSEYPUR: धनबाद जेल में प्रिंस खान और इकबाल खान के बीच बढ़ी अदावत, इकबाल ने मांगी अमन सिंह से मदद, गैंगवार की आशंका

GANGS OF WASSEYPUR: धनबाद जेल में प्रिंस खान और इकबाल खान के बीच बढ़ी अदावत, इकबाल ने मांगी अमन सिंह से मदद, गैंगवार की आशंका

वासेपुर के डॉन फहीम खान का बेटा इकबाल इन द‍िनों धनबाद जेल में बंद है। इकबाल खान का जानी दुश्मन प्रिंस खान भी जेल में ही मौजूद है। इकबाल खान और प्र‍िंस खान की दुश्मनी जगजाहिर है। प्र‍िंस के गुर्गे भी अपने रजामंदी से सरेंडर कर धनबाद जेल पहुंच रहे है। इसे साज‍िश बताया जा रहा है। जेल में ही प्रिंस अपने गुर्गे से इकबाल का काम तमाम करवा सकता है। ऐसी आशंका है। ऐसे कुछ द‍िन पहले जारी वीड‍ियो में प्रिंस खान ने पुल‍िस से खुद को सरेंडर करने की बात कही थी। शर्त में उसने डाॅन फहीम व उसके बेटे इकबाल को जान से मारने की बात कही थी। ऐसे जेल में हत्‍या करवाना प्र‍िंस के ल‍िए तेढ़ी खीर होगी। ऐसी चर्चा भी तेज है क‍ि प्र‍िंस के गुर्गों के डर से ही इकबाल अमन स‍िंह के शरण में जा पहुंचा है।

जेल से ही वसूली जा रही रंगदारी

धनबाद में इन दिनों अपराधियों का आतंक है। एक तरफ अमन तो दूसरी तरफ प्रिंस खान आम लोगों से रंगदारी वसूलने में लगे हैं। पुलिस चाह कर भी इन्हें रोकने में कामयाब नहीं हो पा रही है। मगर इन दिनों जेल के हालात भी ठीक नहीं है। एक तरफ जहां धनबाद जेल से अमन सिंह ने डॉक्टर समीर कुमार को धमकी दी है तो वहीं दूसरी ओर प्रिंस के गुर्गे लगातार सरेंडर कर जेल जा रहे हैं। प्रिंस के गुर्गों का सरेंडर कर जेल जाना गैंगवार की आशंका बढ़ गई है।  प्रिंस खान के गुर्गों के द्वारा सरेंडर करने से जेल में डर का माहौल भी पैदा हो रहा है।

प्रिंस करवा सकता है इकबाल पर हमला

इ‍कबाल अपने आप को धनबाद जेल में अकेला महसूस कर रहा है। इकबाल को अंदेशा है क‍ि प्र‍िंस के गुर्गे उस पर जानलेवा हमला कर सकते है। इसी डर से वो अमन स‍िंह का दरवाजा खटखटाया है। सूत्रों की माने तो धनबाद जेल में अमन स‍िंह की तूती बोलती है। अमन के 29 गुर्गे धनबाद जेल में बंद है। प्र‍ि‍ंस खान के भी लगभग आधा दर्जन गुर्गे धनबाद जेल में बंद है। इसमें हाल में सरेंडर क‍िए प्र‍िंस के भाई गॉडव‍िन भी शाम‍िल है। उसका अन्‍य भाई बंटी पहले से ही जेल में बंद है।

Share this:

Latest Updates