Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के साहिबगंज में अपराधियों ने जैप -9 के जवान की गोली मारकर हत्या की

झारखंड के साहिबगंज में अपराधियों ने जैप -9 के जवान की गोली मारकर हत्या की

साहिबगंज जिले में अज्ञात लोगों ने जैप 9 के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जवान का नाम गुड्डू ओझा बताया गया है। जवान को घर लौटते वक्त घात लगाए अपराधियों ने गोली मारी। आनन-फानन में घायल जवान को नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार देररात की है। सूचना मिलते ही उपायुक्त रामनिवास यादव सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।

अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस के मुताबिक साहिबगंज के एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसकी तलाश में छापे मार जा रहे हैं। एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this:

Latest Updates