Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

घोर कलयुग, जिसने जन्म दिया उसी को मार डाला, मध्य प्रदेश के कटनी की घटना

घोर कलयुग, जिसने जन्म दिया उसी को मार डाला, मध्य प्रदेश के कटनी की घटना

मध्य प्रदेश के कटनी से चौकाने वाली खबर आई है। यहां एक युवक ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी है। इस घटना से आसपास के लोग अचंभित हैं। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा महिला से प्रेम विवाह करना चाहता था। उसकी मां ऐसा करने से रोक रही थी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने अपनी मां का गला घोट कर हत्या कर दी। यह घटना कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र के कांटी गांव की है।

हत्या के बाद युवक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित युवक किसी शादीशुदा महिला से प्रेम विवाह करना चाहता था, जिसका विरोध उसके मां-बाप कर रहे थे। इसी बात को लेकर युवक का विवाद उसकी मां से हुआ था।

बेटे के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कांटी गांव निवासी गीता बाई पति प्रेमलाल बर्मन (60) मृत हालत में घर में पड़ी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने इस मामले में गला घोंटने के निशान मिलने के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मामले की विवेचना के दौरान पता चला कि हत्या के बाद से उसका बेटा रोशन बर्मन घर से लापता है। जिस पर पुलिस ने गांव में उसके संबंध में पूछताछ की गई। जिसमें पता चला कि रोशन आए दिन अपने माता-पिता से विवाद करता था और नशे का भी आदि है। जिसके बाद पुलिस ने रोशन की तलाश शुरु की।

मां के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने रोशन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक एक शादी शुदा, बाल बच्चे वाली महिला से प्रेम विवाह करना चाहता था, जिसका विरोध उसके माता-पिता द्वारा किया जा रहा था, इस बात को लेकर विवाद होता था। इसी विवाद के दौरान जब उसके पिता घर पर नहीं थे तो उसने मां से मारपीट करते हुए गला दबा दिया। जिसके कारण उसकी गीता बाई बर्मन की मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates