Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रिसमस की छुट्टी के मौके पर मेला परिसर में दिखी लोगों की भीड़

क्रिसमस की छुट्टी के मौके पर मेला परिसर में दिखी लोगों की भीड़

▪︎ मेले में लगे स्टॉल बन रहे लोगों के आकर्षण का केन्द्र, बढ़-चढ़ कर रहे हैं खरीदारी

▪︎ मेला परिसर में लगाये गये झूलों में बच्चे कर रहे हैं मस्ती, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लोग उठा रहे हैं लुत्फ

Ranchi News : रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में बुधवार 25 दिसम्बर को क्रिसमस के मौके पर तक़रीबन 18 हजार लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे। छुट्टी होने के कारण सुबह से ही बच्चों की उपस्थिति नजर आने लगी थी।
मेले में आधार कार्ड और झारखंड टूरिज्म के स्टॉल पर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी। झारखंड टूरिज्म के स्टॉल पर वीआर माध्यम से वर्चुअल रूप से लोगों को झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों को दिखाया जा रहा है। वहीं, माटी कला बोर्ड के स्टॉल में मिट्टी से बने बर्तन लोगों को लुभा रहे हैं। लाह चूड़ी के स्टॉल में लाह से बने चूड़िया महिलाओं के लिए आकर्षण का केन्द्र हैl  मेले परिसर में ही लाह चूड़ी बनाने का जीवंत प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
देशभर के हस्तशिल्प कलाकारों के एक से बढ़कर एक कलाकृतियां लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। खादी के गर्म कपड़ों का कलेक्शन भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
क्रिसमस के मौके पर खादी बोर्ड एवं पलाश जैसल पीस के संयुक्त तत्वावधान में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सार्थक एनजीओ की तरफ से दिव्यांग बच्चों ने भी हिस्सा लिया और क्रिसमस कैरोल गाकर बच्चों ने खूब मस्ती की। इसके बाद उन्हें खादी बोर्ड की तरफ से क्रिसमस गिफ्ट भी भेंट किये गये। क्रिसमस गैदरिंग के अवसर पर मेला परिसर में घूम रहे सांता क्लास के साथ बच्चे सेल्फी लेकर बहुत ही प्रसन्न दिखे। सांता क्लास द्वारा बच्चों को चॉकलेट भी दिया गया और बच्चों को ई- रिक्शा से मेला परिसर में घुमाया भी गया। मेला परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न आकृतियों के विशाल झूले लगाये गये हैं। छोटे बच्चों के लिए भी छोटे झूले की व्यवस्था हैl 

सांस्कृतिक कार्यकम

मेले में कुश कुमार करवा एवं खुशबू कुमारी, झारखंड कला मंदिर, होटवार, रांची द्वारा  बांसुरी वादन एवं भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति की गयी। इसके साथ ही सी शालीन और शुभ संस्कार क्रिएटिव डांस एकडमी, रांची द्वारा कथक एवं 4 स्ट्रिंग्स बैंड द्वारा क्रिसमस गैदरिंग, कवयित्री सम्मेलन एवं  विवेक नायक ग्रुप द्वारा नागपुरी गायन प्रस्तुत किया गया।

कल होनेवाले कार्यक्रम

दिनांक 26 12.2024 को कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा महोत्सव में मोहम्मद मकसूद अंसारी एवं दल,बोकारो एवं श्री धनंजय नारायण खाबड़े एवं दल,देवघर द्वारा हिंदी गायन की प्रस्तुति की जायेगी। साथ ही, चंदेल समूह द्वारा डांस प्रस्तुति,बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता भी होगी।बच्चों के लिए 5 से 9 आयु वर्ग तथा 10 से 14 आयु वर्ग के लिए महात्मा गांधी पर कविता या भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिन बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेना है, वे मेला परिसर में आकर वह प्रातः 11:00 बजे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Share this:

Latest Updates