Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सखी मंडल की महिलाओं के उत्पाद बने आकर्षण का केन्द्र

सखी मंडल की महिलाओं के उत्पाद बने आकर्षण का केन्द्र

▪︎ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत दी जा रही आभा ऐप की जानकारी

Ranchi News: रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेले में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। आज मौसम सुहावना होने के कारण काफी संख्या में लोग मेले में खरीदारी करने पहुंचे। खादी मेले से आनेवालों लोगों को सरकारी विभागों के स्टॉल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी रही है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा ऐप की जानकारी दी जा रही है। इस ऐप के द्वारा हम अपने सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से जोड़ सकते हैं और एक्सेस भी कर सकते हैं। वहीं, जिला यक्ष्मा समिति की तरफ से भी स्टॉल लगाया गया है जिसमें टीवी सहित और अन्य बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। 
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25 में सखी मंडल की महिलाओं के उत्पाद आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। खादी मेला में ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर मिल रहा है। रामगढ़ की सोनी कुमारी ने अपनी गेहूं की डंडी से बनी कलाकृतियों से सबको प्रभावित किया। वहीं, देवघर की गुड्डी देवी के पेड़े लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
मेले में सखी मंडल की दीदियों ने न केवल अपने उत्पादों के जरिए अपनी मेहनत और कला को प्रदर्शित किया है, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। JSLPS द्वारा दी गयी सहायता और इस मंच ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। सखी मंडल की सफलता और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक बन चुका है।
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 20 दिसम्बर 2024 से 06 जनवरी 2025 तक चलेगा।

Share this:

Latest Updates