Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस पहुंचे भारत, कल प्रधानमंत्री से मिलेंगे

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस पहुंचे भारत, कल प्रधानमंत्री से मिलेंगे

New Delhi news: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को नयी दिल्ली पहुंचे। यहां केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनका स्वागत किया। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। कल अबू धाबी के क्राउन प्रिंस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। उनका भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने का कार्यक्रम है। वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी जायेंगे।

मंगलवार को वह एक बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुम्बई जायेंगे, जिसमें दोनों देशों के कारोबारी नेता भाग लेंगे।

Share this:

Latest Updates