Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चुनाव देख कर धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री : शिवराज

चुनाव देख कर धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री : शिवराज

प्रधानमंत्री मोदी 15 तारीख को झारखंड आ रहे हैं

Ranchi News: भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमन्त सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव अब नजदीक है और जिस गठबंधन की सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया, अब चुनाव आते ही वह धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं करते चले जा रहे हैं। हमने पूछा झारखंड की जनता को मिला क्या?

शिवराज प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे

शिवराज रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वादे पूरे नहीं किये गये, पांच साल कोई नौकरी नहीं दी। पेपर लीक जैसी लगातार घटनाएं होती रहीं, लेकिन अब चुनाव आ गये हैं, इसीलिए धड़ाधड़ घोषणाएं हो रही हैं। भर्तियां, सिपाही की भर्ती, लेकिन यह भी नहीं देखा कि किस मौसम में भर्ती कर रहे हैं। उन्हें पता था कि भर्तियां पूरी नहीं हो पायेंगी। यह भर्ती कोई नौजवानों को रोजगार देने के लिए नहीं है, बल्कि वोट के लिए भर्ती का नाटक है। फिजिकल टेस्ट भी पूरा नहीं हो पायेगा और इसलिए ऐसे मौसम में जो जानलेवा साबित हुआ 10-10 किलोमीटर दौड़ा रहे हैं।

भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है

शिवराज ने कहा कि अव्यवस्थाओं का आलम यह था कि ना पीने का पानी, न छांव का इंतजाम, बीमार हो, तो ना इलाज की व्यवस्था और इसी में 16 नौजवानों की जिन्दगियां चली गयीं। उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं, हत्या है। यह ऐसा अपराध है, जिसके लिए जनता माफ नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री और गठबंधन के दांव नहीं चलनेवाले। लोग भयानक भ्रष्टाचार भूले नहीं हैं। आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है, लेकिन भाजपा भी भ्रष्टाचार और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, माता-बहनों का अपमान, अवैध घुसपैठ, बदल रही डेमोग्राफी ; इन सब मुद्दों को लेकर यात्रा के रूप में जनता के बीच में जायेगी।

अटल ने बनाया, आज झारखंड के विकास के लिए केन्द्र सरकार हर सम्भव प्रयत्न कर रही है

शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 15 तारीख को झारखंड आ रहे हैं। झारखंड बनाया अटल ने, भाजपा ने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड के विकास के लिए केन्द्र सरकार हर सम्भव प्रयत्न कर रही है। वह वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ 01 लाख 13 हजार 195 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त भी उनके खाते में डालेंगे। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों के गरीबों के खाते में भी प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि डाली जायेगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates