Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जासूसी के आरोप में सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार, एनआईए कर रही पूछताछ

जासूसी के आरोप में सीआरपीएफ जवान गिरफ्तार, एनआईए कर रही पूछताछ

New Delhi News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली से सीआरपीएफ जवान मोती राम को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों (पीआईओ) को देश की संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां साझा करने का आरोप है।
एनआईए की जांच में सामने आया है कि आरोपित 2023 से जासूसी की गतिविधियों में सक्रिय था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ीं जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था। जांच एजेंसी ने यह भी पाया कि मोती राम को इन सूचनाओं के बदले अलग-अलग माध्यमों से पैसा भी मिल रहा था।
एनआईए ने उसे दिल्ली से हिरासत में लिया और फिलहाल पूछताछ जारी है। पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत ने आरोपित को 06 जून तक एजेंसी की हिरासत में भेजा है। एनआईए अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल था और क्या कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।

Share this:

Latest Updates