Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cruelty : …और प्राइमरी स्कूल की इन 80 बच्चियों को दे दिया जहर, जिंदगी से इस तरह का खिलवाड़…

Cruelty : …और प्राइमरी स्कूल की इन 80 बच्चियों को दे दिया जहर, जिंदगी से इस तरह का खिलवाड़…

Foreign News Update, Afghanistan, Kabul, 80 Primary school Girls Given Poison, Hospitalised : यह क्रूरता की हद को पार करना है मानवता को शर्मसार करना है ऐसा ही एक मामला अफगानिस्तान के उत्तरी इलाके में दो अलग-अलग मामलों में सामने आ रहा है। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां प्राइमरी स्कूल की 80 लड़कियों को जहर दे दिया गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके के शिक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी है।  यह हमला रविवार का ही बताया जा रहा है। अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद ये पहला ऐसा मामला है। सर-ए-पुल के एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि वो मामले की जांच कर रहे हैं। अभी ये नहीं पता चल पाया है कि लड़कियों को जहर कैसे दिया गया। शुरुआती जांच से ये किसी की साजिश लग रही है। किसी ने थर्ड पार्टी के जरिए इन लड़कियों को जहर दिलाया है। जिन लड़कियों को जहर दिया गया वो एक से छठी क्लास की बताई जा रही हैं।

2015 में भी आया था ऐसा मामला

अफागानिस्तान में 2015 में भी ऐसी घटना हुई थी। तब हेरात प्रांत में स्कूल की 600 बच्चियों को जहर दिया गया था। तब भी किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली थी। हालांकि उस समय कई मानवाधिकार संगठनों ने तालिबान को घटना का जिम्मेदार ठहराया था।

छठी के आगे लड़कियों की पढ़ाई पर बैन

तालिबान पहले ही देश में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध लगा चुका है। जिन स्‍कूलों में लड़कियों को जहर दिया गया है वो अफगानिस्तान के सर-ए-पुल प्रांत में हैं। दोनों स्कूल आस-पास बताए जा रहे हैं। एक के बाद एक इन स्‍कूलों को निशाना बनाया गया।

Share this:

Latest Updates