Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लव जिहाद : नेपाल भागा आरोपी तनवीर, रांची पहुंची भागलपुर की मॉडल, पुलिस ने कराया मेडिकल टेस्ट, अब कल…

लव जिहाद : नेपाल भागा आरोपी तनवीर, रांची पहुंची भागलपुर की मॉडल, पुलिस ने कराया मेडिकल टेस्ट, अब कल…

Jharkhand Update News, Ranchi, Love Jihad, Model Came Ranchi, Medical Test  : कुछ दिन पहले से राजधानी रांची में चल रहे लव जिहाद की शिकार मॉडल बुधवार को रांची पहुंची। जैसा कि कहा जा रहा है, इसके पहले आरोपी तनवीर भागकर नेपाल जा चुका है।  रांची पहुंचने के बाद मॉडल गोंदा थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को आरोपी तनवीर अख्तर के खिलाफ कई और सबूत सौंपे हैं। इसमें कुछ ऑडियो और चैट के स्क्रिन शॉर्ट हैं। यहां के बाद से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मेडिकल जांच हो रही है। बताया जा रहा है पुलिस और खुद मॉडल मीडिया से बात करने से बच रहे हैं। गौरतलब है कि मॉडल ने रांची के तनवीर अख्तर पर रेप करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपित तनवीर अख्तर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता है।

कल कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा बयान

जैसा कि थाना प्रभारी ने बताया, युवती का मेडिकल कराया गया है। गुरुवार को उसका 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा। उन्होंने आरोपित तनवीर अख्तर के बाबत पूछने पर बताया कि उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस उसके पैतृक आवास बिहार के शेरघाटी भी गयी थी लेकिन वहां भी वह नहीं मिला।

Share this:

Latest Updates