Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नेशनल सब जूनियर बालिका फुटबॉल में झारखंड की धमाकेदार शुरुआत, गोवा को 16-1 से हराया

नेशनल सब जूनियर बालिका फुटबॉल में झारखंड की धमाकेदार शुरुआत, गोवा को 16-1 से हराया

National sab junior girls football, Dhanbad  news: अमृतसर (पंजाब) में  चल रहे सब जूनियर बालिका (अंडर 14) नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड ने  गोवा टीम को 16-1 से पराजित कर प्रतियोगिता में  धमाकेदार शुरुआत की। मैच की शुरुआत में गोवा टीम एक गोल कर बढ़त हासिल कर ली थी।झारखंड टीम मैच ने वापसी करते हुए मध्यांतर के पहले  नौ गोल एवं मध्यांतर के बाद सात गोल कर 16–1 की जीत हासिल की। झारखंड टीम के अनुष्का कुमारी ने हैट्रिक सहित सात गोल, प्रीति कुमारी तीन गोल, दीपिका कुमारी दो गोल, रीमा कुमारी, बिना कुमारी, आरती कुमारी महतो, आयशा कच्छप ने  एक-एक गोल की। टीम की शानदार जीत पर झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी, प्रेसिडेंट झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, धनबाद जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ चीफ कोच गोविंद साहा, असिस्टेंट कोच दीपक कुमार खटीक, मैनेजर शारदा कुमारी, फिजियो अनिंदिता बोस को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

Share this:

Latest Updates