Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पुलिस की वर्दी में डकैत, छह को पुलिस ने दबोचा

पुलिस की वर्दी में डकैत, छह को पुलिस ने दबोचा

Jamshedpur news,Jharkhand latest Hindi news, Jharkhand news, Jamshedpur letest Hindi  news: जमशेदपुर पुलिस ने सर्किट हाउस एरिया में एक ठेकेदार के घर पर पुलिस की वर्दी में डकैती की योजना बनाने वाले छह अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, पुलिस की दो वर्दी, बोलेरो वाहन के साथ सात मोबाइल फोन जब्त किया है।

पकड़े गए डकैत जमशेदपुर और रांची के

 गिरफ्तार अपराधियों में एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी निवासी रमेश महतो, सीतारामडेरा के प्रभाष मुखर्जी, बिरसानगर के बबलू लोहार, नामकुम, रांची का मनीष सिंह व अमृतलाल सिंह, जबकि तुपुदाना, रांची का  महेश सिंह शामिल है। दरअसल, 19 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि छह अपराधी जुबली पार्क स्थित निक्को पार्क के पास शहर में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए बैठक कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी करने को कहा गया। इसके बाद निक्को पार्क के पास छापेमारी कर पांच अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य अपराधी को धर दबोचा।

दो डकैत पूर्व में ठेकेदार के घर कर चुके थे काम 

छह अपराधियों में जमशेदपुर के दो ऐसे अपराधी हैं, जो कि ठेकेदार के घर पहले से काम करते थे। फिलहाल काम छोड़ चुके हैं। उन्हें व्यवसायी के संबंध में पूरी जानकारी थी। डकैती के लिए बबलू ने शहर के एक अन्य अपराधी प्रभाष मुखर्जी व रमेश महतो को जोड़ा। इसके बाद रांची से तीन अपराधियों को अपने साथ जोड़कर डकैती की योजना बनाई। अपराधियों द्वारा तय किया गया था कि छठ पूजा के दिन जब पुलिस व्यस्त रहेगी, तब पुलिस की वर्दी में व्यवसायी के घर में प्रवेश करते और डकैती की घटना को अंजाम देते।

Share this:

Latest Updates