Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: विधायक ढुलू महतो और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह समर्थकों में भिड़ंत, तलवारें चलीं 

Dhanbad: विधायक ढुलू महतो और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह समर्थकों में भिड़ंत, तलवारें चलीं 

Dhanbad news, Jharkhand news, dhullu mahto, Ragini Singh, Jharkhand news:  धनबाद के लोयाबाद एकड़ा में सोमवार की रात करीब आठ बजे बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो और भाजपा नेत्री सिंह मेंशन की रागिनी सिंह के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान लाठियां व तलवारें चलीं। पथराव भी हुआ। लोयाबाद थाना के एएसआइ प्रताप उरांव समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं।

पुलिस ने लाठियां चलाकर लोगों को खदेड़ा

पुलिस ने लाठियां चलाकर लोगों को खदेड़ा, तब स्थिति पर काबू हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि विधायक समर्थक सुनील राय के भांजा यशवंत सिंह समेत दो लोग जख्मी हो गए। वहीं, रागिनी सिंह समर्थक सत्येंद्र केवट व उसके भतीजे सुजीत केवट को भी चोट लगी है। यशवंत की स्थिति गंभीर है। उसे इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मिशन अस्पताल, दुर्गापुर भेजा गया। सुजीत को लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया गया है। एएसआइ व एक अन्य युवक को पत्थर लगने से हल्की चोट आई है। 

घटना के कारणों का पता नहीं, पुलिस कर रही कैम्प

घटना के मूल कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बहरहाल, घटनास्थल पर सूचना पाते ही लोयाबाद के अलावा पुटकी, केंदुआ, भागाबांध और जोगता थाने की पुलिस पहुंची।  बहरहाल, दोनों पक्षों में तनाव कायम है। संबंधित थानों की पुलिस वहां कैम्प कर रही है।

Share this:

Latest Updates