Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dance In Flight : 37 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान, बारातियों के डांस…

Dance In Flight : 37 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान, बारातियों के डांस…

National News Update, Delhi, Dance In IndiGo Flight On 37 Thousand Feet Height :  अगर किसी खुशी में सामूहिक डांस हो तो खुशी दोगुनी हो जाती है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि डांस आखिर हो कहां रहा है। एक वायरल वीडियो से पता चल रहा है कि दिल्ली से कतर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बाराती के रूप में सवार यात्री जमकर डांस कर रहे हैं। 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही फ्लाइट में हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के गाने- तेरी आंख्या का यो काजल… पर बाराती जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। बता दें कि ये पूरी फ्लाइट बारातियों के लिए ही बुक की गई थी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है वीडियो

इंस्टाग्राम पर एंकर जय करमानी ने डांस का ये वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- 37 हजार फीट की ऊंचाई पर हवा में गूंजा सपना चौधरी का गाना। वीडियो में नाचते हुए बारातियों के पीछे जय करमानी स्पीकर थामे दिख रहे हैं। फ्लाइट में डांस करके मेहमानों ने हवा में ही शादी का माहौल बना दिया। कई लोगों को ये बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- बाराती तो बाराती हैं, हर जगह देसी अंदाज। एक यूजर ने लिखा- फ्लाइट के भीतर इस तरह हो हल्ला सुरक्षित नहीं। ये काफी रिस्की है। एक अन्य यूजर ने लिखा- उड़ती फ्लाइट में लोगों को ऐसा करने की इजाजत क्यों दी गई, ये खतरनाक है।

Share this:

Latest Updates