Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mafia Murder : अतीक-अशरफ के मर्डर पर अलकायदा ने बदला लेने का किया ऐलान, 7 पन्नों की मैग्जीन…

Mafia Murder : अतीक-अशरफ के मर्डर पर अलकायदा ने बदला लेने का किया ऐलान, 7 पन्नों की मैग्जीन…

National International News, new Delhi, Al Qaeda On Atique Murder : माफिया अतीक अहमद और अशरफ के मर्डर मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। वैश्विक आतंकी संगठन अल-कायदा ने अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या का बदला लेने की बात कही है। गौरतलब है कि अल-कायदा ने दुनिया भर में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है जिसमें अमेरिका में 9/11 को हुई घटनाएंं भी शामिल हैं। इस खूंखार आतंकी संगठन ने 7 पन्नों की मैग्जीन जारी कर कहा कि वे इस हत्याकांड का बदला जरूर लेंगे और मुसलमानों को मुक्त कराएंगे।

15 अप्रैल को हुआ था मर्डर

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए काल्विन अस्पताल में लेकर दाखिल हुई थी। हमलावरों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को CJM डीके गौतम की अदालत ने इन आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड में सौंप दिया था। अभी तक हत्यारों ने पुलिस को पूछताछ में कुछ खास नहीं बताया है और बार-बार यही कह रहे हैं कि  वे अतीक और अशरफ के गिरोह का सफाया कर राज्य में अपना नाम और पहचान बनाना चाहते हैं और इसका फायदा उन्हें भविष्य में जरूर मिलेगा।

Share this:

Latest Updates