Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डीसीए चुनाव : महासचिव पद के लिए एस ए रहमान एवं उत्तम विश्वास में सीधी टक्कर 

डीसीए चुनाव : महासचिव पद के लिए एस ए रहमान एवं उत्तम विश्वास में सीधी टक्कर 

Dhanbad news: धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) के चुनाव में अब सिर्फ महासचिव पद के लिए मतदान होगा। इस पद के लिए निवर्तमान महासचिव उत्तम विश्वास और पूर्व महासचिव एसए रहमान के बीच सीधी टक्कर है। रविवार को महासचिव के एक पद के लिए दो और एक्जीक्यूटिव मेंबर के दस पदों के लिए 14 सदस्यों ने नामांकन किया था। सोमवार को एक्जीक्यूटिव मेंबर के लिए जावेद इकबाल खान, धर्मेंद्र कुमार, रत्नेश सिंह और संजय कुमार ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद एक्जीक्यूटिव मेंबर के लिए द्वारिका प्रसाद तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, डा. राजशेखर सिंह, संजीव राणा, सुनील कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार पांडेय, दिवेन तिवारी, वेणु गोपाल एमपी एवं संतोष कुमार सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा चुनाव पदाधिकारी अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह एवं अधिवक्ता मनोज कुमार सिन्हा स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 अगस्त को करेंगे।

इसके पहले रविवार को अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार, वरीय उपाध्यक्ष के एक पद के लिए साधवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, संजीव कुमार झा, शांतनु चौधरी और जावेद इकबाल खान, संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए बीएच खान एवं बाल शंकर झा और कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए ललित जगनानी ने नामांकन किया था। इन सभी का भी निर्विरोध चुना जाना तय है। इस तरह सिर्फ महासचिव पद के लिए 18 अगस्त को वोट डाले जाएंगे। इसी दिन वार्षिक आम बैठक भी होगी।

Share this:

Latest Updates