Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एचआईवी मरीजों के साथ भेदभाव मिटाने के लिए लोगों को किया जायेगा जागरूक

एचआईवी मरीजों के साथ भेदभाव मिटाने के लिए लोगों को किया जायेगा जागरूक

01 सितम्बर से आईईसी अभियान की होगी शुरुआत     

                                                                       
Ranchi News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर झारखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय सभागार में Intensified IEC Campaign  कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने इस अभियान के लिए झारखंड सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि IEC अभियान के माध्यम से झारखंड के लोगों को, विशेषकर युवाओं को एचआईवी और यौन संचारी रोगों को लेकर जागरूक किया जायेगा। इसके अलावा एचआईवी मरीजों के साथ हो रहे भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलायी जायेगी। 01 सितम्बर से इस अभियान की शुरुआत हो जायेगी, जो 02 महीने तक चलेगा। 

01 सितम्बर से आईईसी अभियान की होगी शुरुआत     


झारखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक पवन कुमार ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तर, जिला स्तर, प्रखंड स्तर और ग्राम स्तर पर चलाया जायेगा। अभियान से सम्बन्धित सभी  विभाग भी अभियान का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, ताकि एचआईवी से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने या गले लगाने से संक्रमण नहीं होता है और ना संक्रमित व्यक्ति के कपड़े पहनने या इसके साथ खाना खाने से होता है। इसलिए एचआईवी मरीज के साथ हो रहे भेदभाव को हमें रोकना है और लोगों को जागरूक करना है।  

1000563866

दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्य अतिथि


मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मीडियाकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। प्रदेश की मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया गया कि इस अभियान का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर करें।  इस अवसर पर संयुक्त निदेशक, CST झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति डॉ बदल चंद भकत, उप निदेशक, BSD श्री सत्य प्रकाश प्रसाद, अपर परियोजना निदेशक, झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, डॉ. एस. एस. पासवान, NSS प्रभारी, DPSMU डॉ सोनाली सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

Share this:

Latest Updates