Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकसभा में रवनीत बिट्टू और कांग्रेस नेता चरणजीत चन्नी के बीच वाद-विवाद, कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी

लोकसभा में रवनीत बिट्टू और कांग्रेस नेता चरणजीत चन्नी के बीच वाद-विवाद, कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी

New Delhi news : लोकसभा में गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और पंजाब से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बीच वाद-विवाद हो गया और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी की। इसके बाद हंगामा बढ़ते देख कार्यवाही को थोड़ी देर तक स्थगित कर दिया गया।

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी ने केन्द्र सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस में अपने पूर्व साथी और वर्तमान में भाजपा नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर व्यक्तिगत आक्षेप किये। इसके जवाब में बिट्टू ने भी भ्रष्टाचार और अन्य विषयों पर उनपर व्यक्तिगत आरोप लगाये। मामला तनातनी तक पहुंच गया।

Share this:

Latest Updates