Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jyotish : शमी के पौधे में अवश्य अर्पित करें दूध, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Jyotish : शमी के पौधे में अवश्य अर्पित करें दूध, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Dharma adhyatma : शमी के पौधे से जुड़े कुछ उपायों को करने से बहुत लाभ होता है। मान्यता है कि शमी के पौधे में दूध डालने से कई ज्योतिषीय लाभ प्राप्त होते हैं। आइए, आपको बताते हैं कि शमी के पौधे में दूध डालने से क्या होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों का उल्लेख मिलता है। इन पेड़-पौधों को घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक शमी का पौधा है। मान्यता के अनुसार, घर में सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इस पौधे को लगाने से धन सम्बन्धी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़े : हल्दी का करें यह असरदार उपाय, कर्ज से जल्द मिलेगा छुटकारा

शमी के पौधे में दूध डालना शुभ

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शमी के पौधे में दूध डालना शुभ माना जाता है। इस पौधे की बेहद अच्छी ग्रोथ होती है। यह पौधा स्वस्थ बना रहता है। इसके बारे में ज्योतिषीय लाभ के बारे में बताया गया है। ज्योतिष की मानें, तो यदि घर में रखे शमी के पौधे में दूध डाला जाये, तो इससे सभी ग्रह शांत हो जाते हैं। लेकिन, शमी के पौधे में दूध डालने की सही विधि का पालन करना बेहद जरूरी होता है। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

शमी के पौधे में दूध डालने के लाभ 

शमी के पौधे में कई देवी-देवताओं का वास होता है। वहीं, दूध का चंद्रमा से सम्बन्ध होता है। इसके साथ ही शमी के पौधे को शनिदेव, भगवान शिव और भगवान विष्णु का पौधा माना जाता है। इस पौधे में दूध डालने से सभी देवता प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति पर चंद्रदेव की कृपा बनी रहती है। शमी के पौधे में दूध डालने से ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है। किसी जातक की कुंडली में ग्रह दोष होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं होने लग जाती हैं। इसलिए इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। शमी के पौधे में दूध डालने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही, घर में नकारात्मकता का वास होता है। यदि आप कर्ज में डूबे हैं, तो इस उपाय को करने से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए शमी के पौधे में दूध अवश्य अर्पित करें। 

Share this:

Latest Updates