Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रक्षा सचिव ने ‘राष्ट्र पर्व’ वेबसाइट और मोबाइल ऐप का किया शुभारम्भ

रक्षा सचिव ने ‘राष्ट्र पर्व’ वेबसाइट और मोबाइल ऐप का किया शुभारम्भ

▪︎वेबसाइट से मिलेगा सीधा प्रसारण, टिकटों की खरीद, बैठने की व्यवस्था और रूट-मैप की जानकारी

New Delhi news : अब गणतंत्र दिवस, बीटिंग रिट्रीट समारोह और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों की जानकारी वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिये मिलेगी। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को “सुशासन दिवस” पर इसके लिए “राष्ट्र पर्व” वेबसाइट और इसके मोबाइल ऐप का शुभारम्भ किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शुरू की गयी इस वेबसाइट से कार्यक्रमों के सीधा प्रसारण, टिकटों की खरीद, बैठने की व्यवस्था और रूट-मैप आदि से सम्बन्धित जानकारी मिलेगी।
इस अवसर पर रक्षा सचिव ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने “राष्ट्र पर्व”वेबसाइट और मोबाइल ऐप विकसित किया है, जिसमें झांकी के प्रस्तावों और कार्यक्रमों से सम्बन्धित जानकारी होगी। वेबसाइट में राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और विभागों को गणतंत्र दिवस परेड के लिए अपनी झांकियों को डिजाइन करने और अंतिम रूप देने के लिए झांकी प्रबंधन पोर्टल भी होगा। रक्षा मंत्रालय ने इस वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन को राज्यों से परामर्श करके बनाया है, क्योंकि राज्यों ने झांकी के डिजाइन डेटा के प्रबंधन के लिए एक पोर्टल का सुझाव दिया था।
उन्होंने बताया कि इसी तरह गणतंत्र दिवस समारोह के दर्शकों ने फीडबैक में सुझाव दिया था कि उनके पास कार्यक्रम, परेड, झांकी आदि की जानकारी हो। इसलिए इन सभी सुझावों को शामिल करके राष्ट्र पर्व वेबसाइट विकसित की गयी है।

Share this:

Latest Updates