Nivarak news : नेवार्क के डेमोक्रेटिक मेयर रास बराका को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। नेवार्क संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत का सबसे महत्वपूर्ण शहर है। बराका को आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन हिरासत केंद्र के पास हिरासत में लिया गया है। न्यूजर्सी के डिस्ट्रिक्ट के अंतरिम अमेरिकी अटॉर्नी एलिना हब्बा ने बराका को गिरफ्तार करने की पुष्टि एक्स पोस्ट में की। एबीसी न्यूज ने अपनी खबर में एलिना हब्बा के हवाले से लिखा कि मेयर रास बराका को कांग्रेस के सदस्यों के साथ आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन हिरासत केंद्र में शामिल होने के दौरान गिरफ्तार किया गया। वह अगले महीने न्यूजर्सी के प्राइमरी में गवर्नर के लिए डेमोक्रेटिक नामांकन की मांग करने वाले छह उम्मीदवारों में से एक हैं। बराका ने होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन की चेतावनी के बावजूद आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन हिरासत केंद्र में अनधिकार प्रवेश किया। एलिना हब्बा ने कहा कि बराका के खिलाफ कोई संघीय आरोप दायर नहीं किया गया है। बराका के 2025 गवर्नर अभियान के प्रवक्ता ने बयान ने उनको गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
डेमोक्रेटिक मेयर रास बराका गिरफ्तार

Share this:


