Kathmandu news : विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर इस सीजन का पर्वतारोहण अभियान शुरू हो गया है। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए पर्वतारोहियों का समन्वय करने वाली अलग-अलग संस्थाओं की तरफ से सभी रास्तों को रस्सी और सीढ़ियों से जोड़ दिए जाने के बाद पर्वतारोहियों ने शनिवार से चढ़ाई भी शुरू कर दी। एटीके एक्सपीडिशन कंपनी ने मीडिया को बताया कि उनकी तरफ से तैनात सात सदस्यीय शेरपा टीम ने शुक्रवार को एवरेस्ट की चोटी तक के रास्ते में रस्सियों को लगा कर चढ़ाई का द्वार खोल दिया है। माउंट एवरेस्ट के साथ ही पर्वतारोहियों के लिए माउंट लोत्से और माउंट अमाडबलम की चोटी पर रस्सियां लगा दी थीं। पर्यटन विभाग ने कहा है कि एवरेस्ट की चोटी तक जाने वाले रास्ते के पूरा होने के साथ ही एवरेस्ट सहित अन्य चोटियों पर चढ़ाई आधिकारिक तौर पर शनिवार को शुरू हो गई।
माउंट एवरेस्ट पर शुरू हुआ पर्वतारोहण

Share this:


