Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: 2 प्रत्याशियों ने किया नॉमिनेशन, 13 ने लिया नामांकन पत्र

Dhanbad: 2 प्रत्याशियों ने किया नॉमिनेशन, 13 ने लिया नामांकन पत्र

Dhanbad News : शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए धनबाद एवं सिंदरी विधानसभा के लिए नामांकन किया गया। 38 सिंदरी विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार  तारा देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता  विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। 40 नंबर धनबाद विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार  राज सिन्हा ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी  राजेश कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं विधानसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन 13 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।

जिसमें 38 सिंदरी विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग के 2 व अनुसूचित जाति / जनजाति का एक, 39 निरसा के लिए सामान्य वर्ग व अनुसूचित जाति / जनजाति के एक-एक, 40 धनबाद विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग के 2, 41 झरिया विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग में 2, 42 टुंडी के लिए सामान्य वर्ग व अनुसूचित जाति/ जनजाति के एक-एक तथा 43 बाघमारा विधानसभा के लिए सामान्य वर्ग में 2 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे।

वहीं शुक्रवार तक कुल 75 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। जिसमें 38 सिंदरी विधानसभा के लिए 8, 39 निरसा के लिए 7, 40 धनबाद के लिए 20, 41 झरिया के लिए 11, 42 टुंडी के लिए 17 एवं 43 बाघमारा विधानसभा के लिए 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।

शनिवार व रविवार को नहीं होगा नामांकन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि धनबाद जिले के सभी छः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार (26.10.2024) एवं रविवार (27.10.2024) को नामांकन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर 2024 को महिने का चौथा शनिवार एवं 27 अक्टूबर 2024 को रविवार होने के कारण दोनों दिन नामांकन नही होगा। नामांकन की प्रक्रिया पुनः सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी।

Share this:

Latest Updates