Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इनर व्हील क्लब धनबाद माइलस्टोन ने वृद्धजनों को भेंट की दीपावली मनाने की सामग्रियां

इनर व्हील क्लब धनबाद माइलस्टोन ने वृद्धजनों को भेंट की दीपावली मनाने की सामग्रियां

 Dhanbad News : इनर व्हील क्लब धनबाद, माइलस्टोन के बैनर तले क्लब के सदस्यों द्वारा दिवाली से पूर्व सहयोगी नगर स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में वृद्धजनों के लिए दीवाली की दीपक- बाती, सजावट का सामान, फल, मिठाई, नाश्ता और रोजमर्रा उपयोग में आने वाली अन्य वस्तुओं को भेंट करने के साथ उनके संग समय व्यतीत कर सभी का सुध बुध लिया।  क्लब की पदाधिकारी रेनू कौशल ने कहा क्लब के सदस्यों का आश्रम आने का  उद्देश्य वृद्धजनों के साथ दीवाली के त्यौहार की खुशियां बाँटना और उनके साथ समय बिता कर अपनापन का एहसास दिलाना था। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रश्मि सहाय, सचिव ऋतु श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष रेणु कौशल आदि सदस्य उपस्थित रहीं। आश्रम के संचालक नौशाद गद्दी ने क्लब के सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया।

Share this:

Latest Updates