Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: पेट्रोल भरे टैंकर के साइलेंसर में आग लगने से मची अफरातफरी, बड़ा हादसा टला

Dhanbad: पेट्रोल भरे टैंकर के साइलेंसर में आग लगने से मची अफरातफरी, बड़ा हादसा टला

Dhanbad news: धनबाद-बोकारो फोरलेन सड़क पर महुदा मोड़ के समीप बोकारो से धनबाद जा रहे एक तेल टैंकर के साइलेंसर में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गयी। महुदा पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार ने आनन-फानन में गुप्ता पेट्रोल पम्प महुदा मोड़ से अग्नीशमन यंत्र मंगाकर आग पर काबु पाया। इस घटना के संबंध में महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे डीजल व पेट्रोल से भरा एक टैंकर बोकारो के राधा गांव से डीजल एवं पेट्रोल लेकर तेज रफ्तार में निरसा जा रहा था। टेंकर का साइलेंसर किसी कारण गर्म हो जाने से आग की लपटे निकलने लगी। इसी दौरान तेलमच्चो चेकपोस्ट के पास खड़ी पीसीआर की नजर उस पर पड़ी। तेज रफ्तार होने के कारण उसे रोक नहीं पाया। तो उन लोगों ने फोन पर उन्हें इसकी जानकारी दी। वे तुंरत महुदा मोड़ के समीप पहुंचकर उस टेंकर को रोका और महुदा मोड़ पेट्रोल पम्प से अग्नीशमन यंत्र मंगाकर आग को बुझाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Share this:

Latest Updates