Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Indian Railway: दिल थाम लें, नदी तालाब, मकान-दुकान के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, 11 किमी का होगा सफर

Indian Railway: दिल थाम लें, नदी तालाब, मकान-दुकान के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, 11 किमी का होगा सफर

Metro railway, Kolkata news, West Bengal news, Indian Railway :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में  हावड़ा से एस्प्लेनेड रूट मेट्रो का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही अब 15 मार्च से आम जनता इस मेट्रो से यात्रा कर सकेगी। पीक आवर्स के दौरान हर 12 मिनट पर, जबकि सामान्य ट्रैफिक में यह हर 15 मिनट पर चलेगी। पहली मेट्रो एस्प्लेनेड और हावड़ा मैदान से सुबह 7 बजे व  आखिरी  दोनों ओर से रात 9:45 बजे रवाना होगी। रविवार को यह अपनी सेवा नहीं देगी। 

एस्प्लेनेड-सियालदह रूट अक्टूबर से

एस्प्लेनेड-सियालदह रूट अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। अक्टूबर के अंत तक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। यह रूट हावड़ा मैदान से सॉल्ट लेक सेक्टर पांच तक है। इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 16.5 किमी है। इसमें से 10.8 किलोमीटर जमीन के अंदर से गुजरेगा। फिलहाल यह सेवा हावड़ा मैदान से धर्मतला तक चल रही है। दूसरी ओर माझेरहाट मेट्रो स्टेशन तक जोका-तारातला कॉरिडोर का नया विस्तारित खंड 15 मार्च को लॉन्च किया जा रहा है। यहां पहली मेट्रो सुबह 8:30 बजे शुरू होगी। आखिरी मेट्रो दोपहर 3:35 बजे तक चलेगी।

65 से 130 फेरा लगाएगी मेट्रो

ऑरेंज लाइन पर कवि सुभाष से हेमंत मुखोपाध्याय तक और पर्पल लाइन पर जोका से माझेरहाट तक विस्तारित खंड पर मेट्रो चलेगी। सोमवार से शुक्रवार तक इस खंड पर कुल 130 सेवाएं (हावड़ा मैदान से 65 सेवाएं और एस्प्लेनेड से 65 सेवाएं) उपलब्ध होंगी।

Share this:

Latest Updates