Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fire In Car Showroom : ..और देखते ही देखते कार शोरूम में लग गई आग

Fire In Car Showroom : ..और देखते ही देखते कार शोरूम में लग गई आग

Haryana Update News, Rewari, Fire In Car Showroom : शनिवार को हरियाणा के रेवाड़ी में एक कार के शोरूम में भीषण आग लगने की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काब पाने की कोशिश जारी है। शोरूम में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है।

नुकसान का अभी आकलन नहीं

 वीडियो में देखा जा सकता है कैसे कार का शोरूम धूं-धूंकर जल रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है। जल्द ही इसका आंकड़ा सामने आएगा। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश में दमकलकर्मी लगे हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक संजीव बल्हारा ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Share this:

Latest Updates