Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad sports :  इशिका, रितु व गौरी को स्वर्ण पदक, आठवीं धनबाद जिला योग प्रतियोगिता संपन्न

Dhanbad sports :  इशिका, रितु व गौरी को स्वर्ण पदक, आठवीं धनबाद जिला योग प्रतियोगिता संपन्न

Dhanbad news, Dhanbad sports news, Dhanbad district yog championship : धनबाद जिला योग संघ द्वारा द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी में आयोजित 8वीं धनबाद जिला योग प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ. प्रतियोगिता में धनबाद के 21 यूनिट के 421 खिलाड़ी शामिल हुए. प्रतियोगिता के अंतिम दिन दिन के सत्र में बतौर मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. वही समापन समारोह में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सैयद मतलूब हाशमी बतौर मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल, स्कूल प्रशासन के डायरेक्टर डॉ उमेश प्रसाद सिंह, प्राचार्य मदन सिंह, उप प्राचार्य पुष्पा सिंह ने खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. प्रतियोगिता के निर्णयाक मंडली कविता कुमारी, श्वेता आर्य, कुसुम महतो, अरविंद कुमार, आलोक कुमार, विष्णु उपाध्याय, महावीर प्रसाद महतो, राहुल आनंद शामिल थे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में द्वारिका मेमोरियल के खेल शिक्षक अभिमन्यु कुमार, पुष्पा कर्मकार, राहुल कुमार, शुभम कुमार, अंकुश कुमार, पिंटू कुमार आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई. 

इन्होंने प्राप्त किया पदक 

स्वर्ण पदक : इसिका कुमारी, रितु कुमारी, उज्जवल कुमार पंडित, गौरी कुमारी, उज्जवल कुमार, साइनल रवानी, प्रतीक कुमार, पुष्कर पाठक, सुलोचना सिंह, त्रिजल कुमार, दीपिका कुमारी, नेहा कुमारी, लता देवी, पंकज कुमार, सोनाक्षी कुमारी, उमा सिंह ,श्वेता राय, सलोनी कुमारी, रीता नंदी.

रजत पदक : लक्ष्य कुमार, प्रिंसी कुमारी, स्वाति कुमारी, अर्पित कुमार, मिली सिंह, विकास कुमार, छोटी कुमारी, देव प्रताप, सृष्टि कुमारी, अनुभव शर्मा, साक्षी कुमारी, हर्ष कुमार, पायल कुमारी, निखिल चोपड़ा, बेबी कुमारी, पितांबरा सिंह, बीना देवी, पूनम देवी, कल्पना कुमारी, पिंटू कुमार.

कांस्य पदक : चिरंजीवी कुमार, रॉकी कुमार, अरब प्रताप सिंह, अंशु कुमार, रोहित सिंह, जयदीप चक्रवर्ती, मनजीत रॉय, सौम्या कुमारी, शालिनी कुमारी, राखी कुमारी, रिया कुमारी, अनुष्का सिन्हा, यस सिंह ,आस्तिक उरांव, सचिन कुमार, प्रिंसी कुमारी, प्रिया कुमारी, साफिया खान, रोशन मंडल, पुरुषोत्तम राज, शिवानी कुमारी, अनन्या गुप्ता, सिया भट्टाचार्जी, ममता थापा, उर्वशी अंजली कुमारी, पायल कुमारी.

Share this:

Latest Updates