Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Quick Action : LOC पर घुसपैठ कर रहे थे दो आतंकी,जवानों ने ऐसा किया…

Quick Action : LOC पर घुसपैठ कर रहे थे दो आतंकी,जवानों ने ऐसा किया…

National News Update, Jammu Kashmir, Punch, 2 Terrorists Killed By Indian Jawans Trying To Intrude : पाकिस्तान के नापाक इरादे को एक बार फिर भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल यानी नियंत्रण रेखा (LOC) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादी मार गिराए। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक्शन में पुलिस की टीम भी थी शामिल

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में कहा, “पुंछ जिले में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 6-7 अगस्त की तड़के भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने ढेर कर दिया।

अभी जारी है ऑपरेशन

“एक आतंकवादी तुरंत गिर गया, दूसरे आतंकवादी ने एलओसी पर वापस भागने की कोशिश की। बाद में वह भी मारा गया और एलओसी के पास उसे गिरते देखा गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।”

Share this:

Latest Updates