Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharm adhyatm: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो दीवाली से पहले अवश्य करें ये विशेष काम

Dharm adhyatm: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो दीवाली से पहले अवश्य करें ये विशेष काम

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, dharm adhyatm, religious : नवरात्रि खत्म होते ही लोग दीवाली की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस बार दीवाली 31 अक्टूबर को मनायी जायेगी। दीवाली का त्योहार हर किसी के घर में खुशियां लेकर आता है। इस दिन घर दीपक से सजाये जाते हैं।इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। दीवाली को दीप उत्सव भी कहा जाता है। दीवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।

– इस दीवाली अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए सबसे पहले अपने घर के कोनों की पानी से धोकर सफाई करें।

– टूटे हुए सामान को घर से बाहर फेंकें। यदि वह ठीक हो जाये, तो उसका उपयोग कर सकते हैं।

– गोबर के उपले पर लोबान, घी, चंदन रख कर उसे रोज जलाना है और भगवान गणेश की पूजा करनी है। इससे भी आपके घर की सारी नकारात्मकता समाप्त हो जायेगी।

इस दीवाली जरूर करें ये काम

1. स्वास्तिक का चिह्न लगायें

दीवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न लगाना न भूलें। इससे घर में समृद्धि आयेगी। घर से नकारात्मकता समाप्त हो जायेगी। इससे आपको मां लक्ष्मी का सीधा आशीर्वाद मिलेगा।

2. घर को व्यवस्थित रखें

दीवाली से पहले हर घर में साफ-सफाई तो होती ही है, लेकिन इस दौरान ध्यान यह भी रखें कि साफ-सफाई का काम जल्द समाप्त कर घर को व्यवस्थित रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी ऐसे घर में कभी नहीं आती हैं, जहां सामान बिखरा पड़ा हो।

3. फूलों का करें इस्तेमाल

दीवाली की सजावट में नकली फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। घर की सजावट में असली फूलों का ही इस्तेमाल करना है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मां लक्ष्मी बहुत जल्द प्रसन्न हो जायेंगी। साथ ही, फूलों की तैरती हुई पंखुड़ियों को भी अच्छा वास्तु माना जाता है।

4. माता रानी के पद चिह्न

वास्तु के अनुसार दीवाली पर माता रानी के पद चिह्न भी बेहद शुभ माने जाते हैं। साथ ही, अगर घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश के पद चिह्नों का भी इस्तेमाल किया जाये, तो घर की सारी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। पैरों के ये निशान घर के अंदर की तरफ हों। इससे यह सुनिश्चित होगा कि माता लक्ष्मी दीवाली की रात सीधे आपके घर चली आयें और आपको आशीर्वाद दें।

5. चांदी का सिक्का

यदि आपके घर में कोई आर्थिक समस्या आ रही है, तो इस दीवाली आप घर में एक चांदी का सिक्का लायें और उसका आकार चौकोर ही होना चाहिए। रात भर उसे पूजा में रखें, उसके बाद अगली सुबह उसे अपने पर्स में रखें। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी हो जायेगी। घर में सिर्फ समृद्धि ही होगी।

6. फर्नीचर और मुख्य दरवाजा

घर का फर्नीचर भी व्यस्थित होना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आपके घर के मुख्य द्वार पर कोई कचरा नहीं होना चाहिए। वहीं, दरवाजे से चरमराने वाला शोर नहीं आना चाहिए।

7. समस्याओं से बचाव

इस दीवाली आप एक मिट्टी का मटका लें और आपको जो भी परेशानियां आ रही हैं, उसे एक पेपर पर रख लिख लें। उसके बाद उस पेपर को मटके में डाल दीजिए। उसके बाद उस मटके को एक कपड़े से कवर कर दें। फिर रातभर उसे पूजा में रखें। अगले दिन सुबह उठ कर उस कागज को कपूर द्वारा जला दीजिए। उससे भी आपकी सारी परेशानियां समाप्त हो जायेंगी।

8. तोरण

मान्यता है कि दीवाली के दिन मां लक्ष्मी भक्तों के घरों में वास करने आती हैं। इसलिए घर के मुख्य दरवाजे पर आगमन के निमित्त उनके स्वागत के लिए विधि-विधान से तोरण बनाना चाहिए। आम और केले के पत्तों से तोरण बनाना शुभ होता है। पुष्प का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

9. समृद्धि के लिए घर को करें रोशन

जब आप अपने घर को रोशन करने के बारे में सोच रहे हों, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशाओं पर जरूर विचार करें। बाजार में रंग-बिरंगी बहुत-सी लाइट्स मिलती हैं। आप इनमें से रंगीन रोशनी, बल्ब, डिजाइनर लैंप चुन सकते हैं। घर की उत्तर दिशा को सजाने के लिए नीली, पीली और हरी लाइट्स लगा सकते हैं। वहीं दक्षिण दिशा के लिए सफेद, बैंगनी और लाल लाइट्स अच्छी मानी जाती हैं। पूर्व दिशा को लाल, पीली और नारंगी जैसे शुभ रंगों से सजायें। वहीं, पश्चिम दिशा को पीली, नारंगी और गुलाबी लाइट्स से प्रकाशित करें।

Share this:

Latest Updates