Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Gorakhpur : रोडवेज बस के यात्रियों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, छह लोगों की मौत 

Gorakhpur : रोडवेज बस के यात्रियों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, छह लोगों की मौत 

Gorakhpur news, Uttar Pradesh news, up news , road accident : उप्र के गोरखपुर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गयी है। जबकि, 27 यात्री घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दु:ख जताया है। साथ ही, सभी प्रभावितों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिये हैं। यह सड़क हादसा गुरुवार देर रात गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर के पास गोरखपुर से रोडवेज की अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना की ओर जा रही थी। तभी उसका टायर पंचर हो गया। सवारियों को ले जाने के लिए कंडक्टर ने दूसरी बस मंगायी। दूसरी बस में सवारियां चढ़ ही रही थीं कि पीछे से आयी बेकाबू ट्रक ने सवारियों को रौंद दिया। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 27 लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 

Share this:

Latest Updates