Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dirty Dirty : इन 6 शिक्षिकाओं ने ऐसा कर डाला काम कि पुलिस ने किया Arrest, नाबालिक बच्चों के साथ…

Dirty Dirty : इन 6 शिक्षिकाओं ने ऐसा कर डाला काम कि पुलिस ने किया Arrest, नाबालिक बच्चों के साथ…

Foreign News, America, New York, 6 Female Teachers Arrested :  शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठाती हैं। ऐसा करने के दौरान अगर वे अमानवीय और घिनौना काम करने लगें तो इससे नारी गरिमा को ठेस पहुंचती है। अमेरिका में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इंटरनेशनल मीडिया में आई खबर के अनुसार, अमेरिका में 6 फीमेल टीचर्स को Arrest किया गया है। इन पर नाबालिग छात्रों से संबंध बनाने का आरोप है। इन सभी फीमेल टीचर्स को 2 दिन चली जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।

16 साल या उससे कम के नाबालिग

एक तरफ जहां सभी विक्टिम स्टूडेंट्स की उम्र 16 साल या उससे कम है, वहीं दूसरी ओर टीचर्स की उम्र 25 से 38 साल के बीच बताई गई है। 2019 में भी अमेरिका में ऐसा ही केस सामने आया था। उस वक्त तीन फीमेल टीचर्स को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इन सभी टीचर्स पर नाबालिगों से रेप के आरोप लगाए हैं। इन्हीं मामलों में अब इन पर केस दर्ज कर लिया गया है।

बंद कमरे में होगी केस की सुनवाई

फॉक्स न्यूज’ के अनुसार, सभी मामलों में विक्टिम्स नाबालिग हैं। इसलिए 6 टीचर्स के खिलाफ कोर्ट बंद कमरे में सुनवाई करेगा। बहुत मुमकिन है कि विक्टिम्स की काउंसलिंग के बाद ही उनके बयान दर्ज किए जाएं। इसके लिए जरूरी नहीं कि उन्हें कोर्ट आना पड़े। ये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज करा सकते हैं। इस बीच, जिन स्कूलों में ये घटनाएं हुई हैं, उनसे भी जवाब तलब किया गया है। स्कूलों से कहा गया है कि वो लिखित में अपने बयान वकीलों के जरिए कोर्ट के सामने पेश करें। अभी यह तय नहीं कि सुनवाई कब शुरू होगी।

अलग-अलग स्कूल की टीचर्स और स्टूडेंट्स

‘द न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- गिरफ्तार की गईं टीचर्स और विक्टिम स्टूडेंट्स किसी एक स्कूल से नहीं हैं, बल्कि ये अलग-अलग एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स से ताल्लुक रखते हैं। गिरफ्तार की गई एक महिला टीचर का नाम एलन शेल है। उसकी उम्र 38 साल है। शेल पर 16 साल के एक स्टूडेंट से कई बार संबंध बनाने का आरोप है। फिलहाल, वो डेनविले के वुडलॉन एलीमेंट्री स्कूल में पोस्टेड हैं। इसके पहले वो लैंकस्टर के एलीमेंट्री स्कूल में थी। स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने ही शेल के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी।

इन पर भी सही पाए गए आरोप

32 साल की हीदर हेरे पर भी नाबालिग छात्र से संबंध बनाने का आरोप है। वो अरकांसस के स्कूल में पोस्टेड है। एमिली हनूक की उम्र 26 साल है। खास बात यह है कि हनूक ने 15 साल के स्टूडेंट पर संबंध बनाने का दबाव डाला। पुलिस को एक मुखबिर के जरिए हनूक की जानकारी मिली थी। इस बारे में जांच शुरू की गई और आरोप सही पाए गए।

इसके अलावा एलेमा डेलेंसी को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वो वेल्सटन पब्लिक स्कूल में टीचर है। उस पर आरोप है कि उसने नाबालिग से स्कूल बिल्डिंग में ही संबंध बनाए। बाद में उस पर चुप रहने का दबाव डाला। क्रिस्टन गेंट आयोवा के एक स्कूल में पोस्टेड है। उस पर कई नाबालिग लड़कों से संबंध बनाने का आरोप है।

Share this:

Latest Updates