Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Karnataka : BJP के पूर्व डिप्टी CM के बाद आज पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने भी थामा कांग्रेस का दामन, यह कैसा झटका

Karnataka : BJP के पूर्व डिप्टी CM के बाद आज पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने भी थामा कांग्रेस का दामन, यह कैसा झटका

Karnataka VS Election 2023, High Voltage Jolt For BJP : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी की नाव में लगता है न भर पाने वाला छेद हो गया है। हर दिन कोई न कोई कद्दावर नेता पार्टी छोड़ रहा है। हो सकता है RSS और BJP की नजर में यह उनके लिए सफाई है और वे नई ताकत के साथ कर्नाटक में उभर कर सामने आएंगे। मीडिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि पहले कर्नाटक के भाजपा के पूर्व डिप्टी सीएम ने पार्टी छोड़ी थी। अब सोमवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। रविवार को उन्होंने पार्टी छोड़ी थी। 

भाजपा पर लगाया अपमानित करने का आरोप 

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से टिकट नहीं मिलने से नाराजगी के चलते उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भाजपा पर अपमानित करने के आरोप लगाए थे। जगदीश शेट्टार को मनाने के लिए भाजपा की ओर से कोशिशें की गई थीं, लेकिन वह राजी नहीं हुए। दरअसल भाजपा नेतृत्व ने साफ कर दिया था कि उन्हें 2023 चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। इस वजह से वो नाराज चल रहे थे। हालांकि, पार्टी ने उन्हें अन्य अहम जिम्मेदारियों की पेशकश की थी।

इस प्रकार बीजेपी को हो सकता है नुकसान

जगदीश शेट्टार ने बागी तेवर अपनाते हुए कहा था कि उन्हें टिकट न दिए जाने का असर राज्य में कम से कम 20 से 25 सीटों पर पड़ेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा था कि यदि शेट्टार को टिकट नहीं मिलता है, तो इसका केवल एक क्षेत्र पर असर नहीं पड़ेगा, बल्कि कई कई निर्वाचन क्षेत्रों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसका निश्चित तौर पर पूरे कर्नाटक पर असर पड़ेगा, लेकिन, तत्काल असर 20 से 25 सीटों पर देखा जाएगा।

Share this:

Latest Updates