Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DISASTER : असम में तूफान से 4 महिलाओं समेत सात लोगों की मौत, राज्य के कई जिलों में भारी नुकसान

DISASTER : असम में तूफान से 4 महिलाओं समेत सात लोगों की मौत, राज्य के कई जिलों में भारी नुकसान

असम में बीती रात आए तूफान से कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। डिब्रूगढ़ जिले के टिंगखान इलाके में तूफान के दौरान स्कूटी से घर जाते समय पेड़ गिरने से रूपेश कोच (32) की मौत हो गई वही। टींगखान के खेरनी गांव में तूफान के दौरान बांस का पेड़ गिरने की वजह से चार महिलाओं की मौत हो गई। तामूलपुर जिले में तूफान से भारी नुकसान हुआ है। घर में लगे तामुल का पेड़ गिरने से आमबारी पान बारी इलाके में एक व्यक्ति के अलावा एक महिला की भी मौत हो गई ।

बिजली व्यवस्था चरमराई

दरंग जिले के दल गांव के विभिन्न इलाकों में तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ है। वही तिनसुकिया जिले के डिग्बेई में तूफान के दौरान घायल तिखेस्वर सोनवाल की अस्पताल में मौत हो गई। मोरिगांव जिले के बिभिन्न इलाके में तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह पेड़ गिरने की वजह से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।

Share this:

Latest Updates