Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR: बेगूसराय में गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति…

BIHAR: बेगूसराय में गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति…

Bihar (बिहार) के बेगूसराय में 16 अप्रैल की सुबह एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में रखी लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट होने की बात कही जा रही है। घटना जिले के मुंगेरीगंज स्थित महापात्र टोला की है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह 4.30 बजे के आसपास गोदाम से धुआं उठता देखा। इसके बाद इसकी सूचना उन्होंने घर पर दी।

घटना की सूचना इलाके में तेजी से फैल गई। पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा। आग बुझाने का काम देर तक चला। संपति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक मोटा-मोटी 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बर्बाद हुई।

चार दमकल ने 3 घंटे में बुझाई आग

देखते-देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। गोदाम में कपड़े, पत्ता और थर्मोकोल के थाली कटोरा के साथ साथ अन्य कई समान रखे गए थे। अगलगी में सभी जलकर राख हो गए। उसी बिल्डिंग में एक बैंक भी है। मौके पर 4 दमकल की गाड़ियां लाई गईं और लगभग 3 घंटे में आगे पर काबू पाया गया। मुस्तैदी से बैंक बाल बाल बच गया।

Share this:

Latest Updates