Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिशोम शिबू सोरेन की दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक बिगड़ी तबीयत, गंगाराम अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन…

दिशोम शिबू सोरेन की दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक बिगड़ी तबीयत, गंगाराम अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन…

Jharkhand Update News, Ranchi, Delhi, Shibu Sore Suddenly Fell I’ll, Hospitalised In Ganga Ram Hospital : दिशोम गुरु के नाम से विख्यात झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तबीयत सोमवार को दिल्ली से रांची आने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट पर बिगड़ गई। इसके बाद तुरंत उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन उनके साथ थे।

कोई गंभीर समस्या नहीं

अस्पताल की ओर से मिल रही जानकारी के अनुसार, अस्पताल में शिबू सोरेन की तबीयत की पूरी जांच हुई। किसी गंभीर समस्या के ना होने की बात कही गई। अभी शिबू सोरेन की तबीयत सामान्य है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के लिए रवाना हो गए। अस्पताल की तरफ से जारी हेल्थ रिपोर्ट में उनकी तबीयत अभी स्थिर है।

बुधवार तक लौट सकते हैं रांची

डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। डॉक्टरों ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर है। अगर किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं हुई, तो बुधवार तक शिबू सोरेन रांची लौटे जाएंगे। । 

Share this:

Latest Updates